UP TET 2022 की तैयारी कैसे करें
UP TET 2022 की तैयारी कैसे करें I UP TET 2022 Preparation Tips
UP TET 2022 - वर्तमान समय में एक सबसे अच्चा कैरियर जो माना जाता है, वह है शिक्षक . शिक्षक बन कर शिक्षा के क्षेत्र में अपना कैरियर बनाने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को TET परीक्षा को पास करना अत्यंत ही जरुरी है . UP TET 2022 में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए UP TET 2022 Preparation Tips की जानकारी होना बहुत आवश्यक है . सभी उम्मीदवारों के मन में यह विचार आता है कि परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए तैयारी कैसे करें और उस तैयारी की एक उचित रणनीति क्या होनी चाहिए . तो अब परेशान होने की जरूरत नहीं है . इस पोस्ट के माध्यम से हम कुछ बहुत ही बेहतरीन टिप्स बता रहे है जिन्हें अपनाने से UP TET 2022 में बेहतर अंक प्राप्त कर सकते है और परीक्षा को अपने पहले ही प्रयास में आप उत्तीर्ण कर सकते है . UP TET 2022 की तैयारी कैसे करें यह जानने के लिए आप इस पोस्ट को जरुर पढ़ सकते है .
UP TET 2022 की तैयारी कैसे करें
UP TET 2022 की परीक्षा इस वर्ष आयोजित की जायेगी . इस परीक्षा में सभी B.Ed. और B.T.C. पास या अंतिम वर्ष के छात्र एवं छात्राएं सम्मलित हो सकते है . UP TET 2022 के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले आवेदन पत्र भरना होगा होगा . आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए लिखित परीक्षा आयोजित की जाती है . लिखित परीक्षा दो भागो में आयोजित की जाती है पेपर 1 की परीक्षा कक्षा 1 से 5वी तक के शिक्षकों के लिए आयोजित की जाती है . वही पेपर 2 की परीक्षा कक्षा 6 से 8वी तक के शिक्षकों के लिए आयोजित की जाती है .
UP TET 2022 की तैयारी कैसे करें
1. पाठ्यक्रम अच्छे से देखें - सबसे पहला और सबसे जरुरी कम यह है कि उम्मीदवार अपने पाठ्यक्रम को ठीक से देखें, उसे ठीक से समझे और उस पर अपनी समझ स्थापित करें . उम्मीदवार सिलेबस को अच्छे से पढ़े . उसके बाद विषय के अनुसार सभी टोपिक को लिख लें . पिछले वर्ष के प्रश्न पत्र को ठीक से देखें, उसका गहन विश्लेषण करें क्योंकि यह कही बार देखा जाता है कि पिछली परिक्षाओं के प्रश्नों की पुनरावृति होती रही है . अत: पिछले वर्ष के प्रश्न पत्रों का ठीक से अभ्यास कर लें . अब सिलेबस के महत्वपूर्ण टोपिक और पिछले वर्षो में जिन टोपिक से अधिक प्रश्न पूछे गये है है उनकी वरीयता के अनुसार एक सूची तैयार कर लें . ऐसा करने से आप लोगो को टोपिक की पहचान हो जायेगी तथा यह भी पता चल जायेगा की कौन-सा टोपिक कितने महत्व का है . इससे आपको तैयारी करने में काफी मद्द मिलेगी .
2. लेटेस्ट स्टडी मैटिरियल - परीक्षार्थियों को इस बात विशेष का ध्यान देना होगा कि वे क्या पढ़ रहे है . सारा स्टडी मैटिरियल लेटेस्ट और उपडेट होना चाहिय . क्योंकि उसी से ही परीक्षा में प्रश्न पूछे जायेंगे . UP TET 2022 माडल पेपर हल करें . पिछली परीक्षाओं के पेपर भी हल करें .
3. टाइम टेबल बनायें - UP TET 2022 को पास करने के लिए यह बहुत जरुरी है कि परीक्षार्थी अपना एक उचित टाइम टेबल जरुर बना ले . इसे परीक्षार्थी को यह पता रहेगा कि उसे कब और कितना पढना है . ऐसा करने से परीक्षा में पूछे जाने वाले सभी विषयो की ठीक से पढ़ायी हो जायेगी और उचित समय में सिलेबस को पूरा करके उसका उचित रिविजन भी हो जायेगा .
4. रोजाना पढ़े - परीक्षार्थियों से उम्मीद की जाती है कि वह अपना सिलेबस ठीक से और पूरा पढने के लिए नियमित रूप से रोजाना पढ़े . तभी सिलेबस उचित समय पर पूरा हो पायेगा और परीक्षा से पूर्व रिविजन का भी उचित समय मिल पायेगा . इस परीक्षा को किसी भी सूरत में छोटा आंकने की कोशिश ना करें . यह आपका प्राइमरी और जूनियर में शिक्षक बनने का प्रवेश द्वार है . अगर यह पास ना कर पाये तो आप का सपना टूट सकता है . इस लिए नियमित और रोजाना पढ़े .
UP TET 2022 का Syllabus के लिये इस Link पर CLICK करें -
5. नोट्स बनाएं - UP TET 2022 की परीक्षा को यदि आप को पास करना है तो अभी से आप इस परीक्षा की तैयारी में जुट जायें . अच्छी किताबो अक चयन करें और उन किताबो के माध्यम से अपने नोट्स तैयार करें . नोट्स बनाना किसी भी परीक्षा के लिये सबसे महत्वपूर्ण होता है और यह बात UP TET 2022 के लिए भी उतनी ही महत्व की है . नोट्स बनाने की आदत एक बहुत ही अच्छी आदत है . लिखने से हर चीज अच्छे से याद हो जाती है . परीक्षा के आखरी दिनों में नोट्स हमारे लिए अत्यंत ही मूल्यवान होते है .
6. अपना लक्ष्य (Target) तय करें - UP TET 2022 का सिलेबस बहुत अधिक है जिसे बिना लक्ष्य तय किये पूरा नहीं किया जा सकता है . इसलिए सर्वप्रथम अपना लक्ष्य तय करें कि कितने समय में और क्या पढना है प्रत्येक विषय के लिए समय तय करें और सिलेबस पूरा करने की एक समय सीमा तय करें .
कुछ अन्य TIPS
-- परीक्षा के 30 दिन पहले तक पूरा सिलेबस ठीक से तैयार कर ले ताकि परीक्षा से पहले सिलेबस को रिविजन करने का पर्याप्त समय मिल जायें .
-- परीक्षा के आखिरी समय में कुछ नया ना पढ़े .
-- विगत वर्षो के प्रश्न-पत्रों को ठीक से हल कर ले . प्रश्नों की पुनरावृत्ति अधिक सम्भावना रहती है .
--अपने कमजोर टोपिक को ठीक से तैयार करें और उनका बार बार रिविजन करें .
--परीक्षा के समय बिलकुल भी घबरायें नहीं अपने आप पर भरोसा रखें .
--परीक्षा से पहले पर्याप्त नीद लें . अपने खान-पान का विशेष ख्याल रखें .
उम्मीद करते है कि यह जानकरी आपके Exam को Qualify करने में सहायक सिद्ध होगी . हमारी शुभकामनाएं आप के साथ है .
अधिक जानकारी के लिए आप हमें Mail कर सकते है या फिर Comment Box में लिख भी सकते है .
Comments
Post a Comment